पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने किया हिनोता सायलो केन्द्र का निरीक्षण,सोशल डिस्टेंस एवं मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिये दिशा निर्देश!
![]() |
फ़ाइल फोटो |
दमोह (ऋषभ विश्वकर्मा)। पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने गेंहू खरीदी के लिए तैयार हो रहे सायलो केन्द्र हिनौता का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिसटेंस का पालन सुनिश्चित किया जायें। यहां पर 10 खरीदी केन्द्र हैं, जिनकी इस सायलो में खरीदी की जायेगी, इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
उन्होंने कहा है की खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिए भूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जायें। खरीदी के लिए टोकन जारी किये जायें और उसी क्रम से खरीदी की जायें। प्रतिदिन निर्धारित संख्या में किसानों को एसएमएस भेजें जायेंगे, उसी के आधार पर समर्थन मूल्य पर खरीदी की जायेगी। इस संबंध में सायलों प्रभारी ने भी कई तैयारियों और व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी।
![]() |
फ़ाइल फोटो |
इसी अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने सोशल डिस्टेंस और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में एसडीओ पुलिस सरिता उपाध्याय से कहा। उन्होंने कहा सुरक्षा समिति के सदस्यों को भी शामिल किया जायें। इस अवसर पर एसडीएम हटा राकेश मरकाम, एसडीओ पुलिस सरिता उपाध्याय, तहसीलदार श्रीवास्तव और सर्मथन मूल्य पर खरीदी से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
इस सायलो में प्रतिदिन 250 से 350 ट्रेक्टर ट्राली गेंहूं आयेगा जिसमें 200 से 250 किसान आना संभावित है, के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।
यह भी पढ़ें : सागर से अप-डाउन करने वाले लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई दमोह/ सागर की बॉर्डर सील की गई!
आपको ज्ञात हो जिले में 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेंहू, खरीदी 78 उर्पाजन केन्द्रों के माध्यम से की जायेगी। पंजीकृत किसानों को एसएमएस भेजे जायेंगे तदानुसार खरीदी होगी। किसानों से कहा गया है, एसएमएस तिथि अनुसार केन्द्रों पर अनाज लेकर पहुंचे। पंजीकृत बड़े किसानो से कहा है वे चाहे तो अपना अनाज सायलों में ले जा सकते हैं, इस हेतु खादृय-नियंत्रण कार्यालय से संपर्क किया जायें।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।और हमें Google समाचार पर फॉलो करें।