सागर से अप-डाउन करने वाले लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई दमोह/ सागर की बॉर्डर सील की गई!
![]() |
फ़ाइल फोटो |
दमोह (ऋषभ विश्वकर्मा)। सागर में कोरोना वायरस का एक केस आने के बाद सागर ओर दमोह जिले की बॉर्डर सील कर दी गई है। सागर से आने वाले और दमोह से सागर जाने वाले लोगों को पूरी तरह रोक जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा अधिक असर उन सरकारी कर्मचारियों पर पड़ा है जो “लॉकडाउन” के दौरान डेली अपडाउन करते है और अपनी सेवाएं दे रहे थे। दमोह में काफी संख्या में ऐसे अधिकारी कर्मचारी हैं जो सागर से दमोह रोकना आते हैं।
![]() |
फ़ाइल फोटो |
कलेक्टर ने अपडाउन करने वाले कर्मचारियों को मुख्यालय में ही रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। अपडाउन करने वाले कर्मचारियों के संबंध में सागर स्टेट हाइवे पर डूमर नाके की जिम्मेदारी संभाल रहे सागर नाका चौकी प्रभारी बृजेश पांडे ने बताया है कि हमें निर्देश मिले हैं कि यदि कोई कर्मचारी बॉर्डर पर पहुंचता है तो उसकी जानकारी संबंधित विभाग को भेजी जाए।
यह भी पढ़ें : पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने किया हिनोता सायलो केन्द्र का निरीक्षण,सोशल डिस्टेंस एवं मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिये दिशा निर्देश!
जिससे कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सके। पांडे ने बताया है कि सागर से दमोह की ओर आने वाले कच्चे माल की गाडिय़ों को डूमर नाके पर ही सैनिटाइज किया जा रहा है। सैनिटाइज करने के बाद ही उन्हें शहर की ओर रवाना किया जाता है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।और हमें Google समाचार पर फॉलो करें।