दमोह: मजदूरों को ले जा रहा वाहन पलटा, दो दर्जन से अधिक घायल, 3 की हालत गंभीर!
दमोह। जिले के तारादेही थाना क्षेत्र में आज सुबह मजदूरों को ले जा रहे पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार दो दर्जन व्यक्ति घायल हो गए। ये दुर्घटना आज सुबह करीब 09:30 बजे कि बताई जा रही है। मजदूरों से भरे इस पिकअप में करीब चार दर्जन से ज्यादा मजदूर सवार थे।
बताया जा रहा है कि सभी मजदूर जिले के झमरा गांव के रहने वाले हैं जो मजदूरी के लिए धनसौर के लिए जा रहे थे। लेकिन अचानक इसी बीच तारादेही थाना क्षेत्र के व्यारमा नदी पुल के पास उनकी गाड़ी पलट गई यह वाहन ओवरलोड था और रफ्तार भी तेज़ थी।
वाहन पलटते ही सभी मजदूर घायल हो गए जिसके बाद घायलों को डायल 100 एवं 108 की मदद से तेन्दूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसमें से 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं और उसमें से 3 मजदूरों को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है।