Trending

दमोह में विधानसभा अध्यक्ष ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना कहा किस हैसियत से किया था छग विधानसभा का भूमिपूजन।

Damoh News : मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम रविवार को दमोह में आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने पूछा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2020 में सोनिया गांधी ने किस हैसियत से भूमिपूजन किया था

जब उनसे नई संसद के लोकार्पण पर विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर सवाल किया तो गौतम ने कहा कि जो लोग संसद का विरोध कर रहे हैं, उनसे पूछो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2020 में सोनिया गांधी ने किस हैसियत से भूमिपूजन किया था। आज राष्ट्रपति को लेकर कांग्रेस के मन में जो प्रेम उमड़ा है, पांच महीने पहले राष्ट्रपति चुनाव के समय किन शब्दों का उपयोग किया, कैसी भाषा और बोली गई। ये लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध के नाम पर ऐसा कर रहे हैं। राष्ट्रपति को बुलाते तो कहते मोदी क्यों नहीं आए और मोदी को बुला लिया तो कह रहे हैं कि राष्ट्रपति क्यों नहीं आए।

गौतम ने कहा कि जहां तक सेंगोल का सवाल है, उसको छिपाने का प्रयास नहीं करेंगे। सत्ता हस्तांतरण में जवाहरलाल नेहरू के हाथों में उन्ही महात्माओं के द्वारा दिया गया था। जिसे छिपाने का काम कांग्रेस कर रही है। इतिहास के तथ्यों को छिपा नहीं सकते। वह बार-बार सामने आएगा और बच्चों को पढ़ने मिलेगा। कितना इतिहास छिपाया। देश के क्रांतिकारियों का इतिहास छिपाने का 75 साल के भीतर कांग्रेस ने किया है। क्यों अरूण देव को महान लिखते हो महाराणा प्रताप क्यों नहीं लिखा गया। यह प्रश्न इनसे पूछा जाए आज जो ये लोग विरोध करने वाले हैं ये उसी मानसिकता के लोग हैं जो चाहते हैं कि उसी इतिहास को बना रहने दिया जाए।

उन्‍होंने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी का इतिहास हमारे बच्चे पढ़ें, मुगल शासकों का इतिहास हमारे बच्चे पढ़ें। हमारे बच्चे क्रांतिकारी वीर भगत सिंह,चंद्रशेखर आजाद को नहीं पढ़ें,वीर शिवाजी महाराज को नहीं पढ़ें, हमारे महाराणा प्रताप को नहीं पढ़ें। यह लोग हमारे देश के इतिहास को दबाने वाले लोग हैं। इस कार्यक्रम में पूर्व वित्तमंत्री जयंत कुमार मलैया और पूर्व कृषि मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया की भी मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Sweet bonanza demoTürkiye Escort, Escort Bayanmarmaris escortDemo slot oynaBahçeşehir escortgüneşli escort bayanizmir escortizmir escortmaltepe escortBursa EscortSütunlar güncellendi.
DeselerMasal OkuMasallar OkuEtimesgut evden eve nakliyatantalya haberNasrettin Hoca FıkralarıMasallarMasallartuzla evden eve nakliyatSütunlar güncellendi.