एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए दमोह कलेक्टर ने अधिकारियों कर्मचारियों को नियुक्त किया।

MPPSC PCS 2023 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर (MPPSC indore ) द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (mppcs exam2022) के निरीक्षण हेतु दमोह ज़िला कलेक्टर मयंक अग्रवाल (damoh coliector ) ने अधिकारियों / कर्मचारियों को परीक्षा केंद्रों (MPPSC Exam center Damoh) पर नियुक्त किया है। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तेंदूखेड़ा अविनाश रावत, वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. आलोक सोनवलकर एवं प्राचार्य डॉ. अशोक अग्रवाल को परीक्षा केंद्र नबंर 15/2-शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई क.उ.मा.वि. दमोह, 15/4-शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. दमोह एवं 15/5- शासकीय जे.पी.बी. कन्या शाला दमोह के लिए नियुक्त किया हैं।

 इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दमोह गगन बिसेन, जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. मिश्रा, एडीपीसी एस.के. असाटी को परीक्षा केंद्र 15/3- शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह एवं 15/6- शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह के लिये के लिए नियुक्त किया हैं। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी हटा अभिषेक सिंह ठाकुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमएल यादव, प्र. सहा. संचालक एनएस ठाकुर परीक्षा केन्द्र 15/2-शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय दमोह के लिए नियुक्त किया हैं।

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन 21 मई 2023 को दो पालियों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक  तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:15 से 4:15 बजे में किया जायेगा। गोपनीय सामग्री का वितरण प्रथम पानी के लिए प्रात: 7:30 बजे से तथा द्वितीय पाली का वितरण दोपहर 12:30 बजे से कोषालय दमोह से किया जायेगा।

Exit mobile version