दमोह आएंगे कांग्रेस नेता जीतू पटवारी नारी सम्मान योजना की लेंगे जानकारी।

damoh news : एमपी मिशन 2023 के लिए कांग्रेस अब तैयार नजर आ रही है, दमोह विधानसभा क्षेत्र से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर नारी सम्मान योजना को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य शुरू हो गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए दमोह विधायक अजय टंडन और उनकी टीम जुटी हुई नजर आ रही हैं।
इस योजना में यह प्रावधान किया गया है कि, हर महिला को 1500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही महिलाओं को 500 रूपए कीमत पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
नारी सम्मान योजना की जानकारी लेंगे जीतू पटवारी :
पूर्व मंत्री एवं बुंदेलखंड के प्रभारी जीतू पटवारी 2 जून को दमोह आ रहे हैं। वह आम्बेडकर चौक स्थित मानस भवन में दोपहर 3.30 बजे संगठनात्मक संबंधी विषय पर जिले के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही नारी सम्मान यात्रा के फार्म वार्ड एवं पंचायत स्तर पर कितने भरे गए हैं, इनकी जानकारी लेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्षों, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी मोर्चा संगठनों विभागों के पदाधिकारियो कांग्रेसजनों से उपस्थित होने की अपील की है।