Trending

दमोह : शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन ने पति को दिया धोखा नकदी और जेवर लेकर हुईं फरार।

Damoh Today News : जब भी किसी परिवार में शादी होती हैं तो माहोल ख़ुशी का होता हैं। शादी को लेकर जितने अरमान एक लड़की के होते हैं उतने ही लड़के के भी होते हैं। उसकी भी कई सारी तमन्नाएं होती हैं जो वो शादी के बाद पूरी करना चाहता हैं। वहीँ घर में नई बहू के आने से परिवार वाले भी काफी खुश रहते हैं. वे भी अपनी बहू और परिवार के भविष्य को लेकर कई तरह के सपने सजा लेते हैं। लेकिन जरा सोचिये क्या होगा जब आपके घर की नई नवेली बहू शादी के सिर्फ दो दिन बाद ही अपना असली रंग दिखा दे और आपको एक ऐसा धोखा दे कर चली जाए जिसके बारे में आप ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। कुछ ऐसा ही मामला दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में हुआ हैं दरासल यहां एक दुल्हन शादी (luteri dulhan in damoh ) के दो दिन बाद ही ससुराल से गायब हो गई। साथ ही अपने साथ शादी में मिले जेवरात और नकदी भी ले गई।

यह आरोप पीड़ित पति ने लगाए हैं, पति के अनुसार उसकी पत्नी अज्ञात युवक के साथ भाग गई और अपने साथ शादी में मिले जेवरात और नकदी भी लेकर चली गई है। पीड़ित पति द्वारा रजपुरा थाना में पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार मडियादो थाना क्षेत्र (madiado thana area ) के घोघरा गांव की लड़की का विवाह रजपुरा थाना क्षेत्र के मनकपुरा निवासी करन आदिवासी के साथ 3 मई को हुआ था। 4 मई को दुल्हन अपने ससुराल पहुंची और 8 मई को दुल्हन की नंद की शादी थी। दुल्हन की ननद से विवाह रचाने बारात घोघरा गांव से पहुंची थी और इसी रात दुल्हन घर से लापता हो गई। पति द्वारा आसपास जानकारी ली रिश्तेदारों और मायके वालों से संपर्क किया गया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।

बाजा बजाने के बहाने पहुंचा था प्रेमी :

पीड़ित पति ने शक के आधार पर पुलिस को बताया कि दुल्हन अपने गांव के एक युवक के साथ भाग गई है जो दुल्हन की ननद के विवाह में बाजा बजाने के बहाने पहुंचा था। इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि पीड़ित की शादी तीन दिन पहले मडियादो थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी जिसकी पत्नी गुम हो गई है। गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। पति द्वारा अपनी पत्नी पर नकदी और जेवर ले जाने का आरोप लगाया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button