MPI 2020: इंदौर स्वच्छता के साथ-साथ अब काम में भी बना नंबर वन

municipal performance index 2020 indore

इंदौर। Municipal Performance Index 2020:  इंदौर लगातार चार बार स्वच्छता रैंकिंग में देश का नंबर वन शहर बना है, इंदौर ने एक बार फिर इतिहास रचा है, केंद्र सरकार द्वारा जारी म्युनिस्पिल परफॉर्मेंस इंडेक्स (municipal performance index) में 10 लाख से अधिक आबादी के शहरों में इंदौर (Indore) ने पहला स्थान और भोपाल (Bhopal) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 


MPI 200 list


आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारत सरकार के शहरी विकास और आवासन मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटी योजना में देश के 111 शहरों के ईज ऑफ लिविंग और म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स का अध्ययन करने के बाद नगरीय निकायों की रैंकिंग गुरूवार को नई दिल्ली में जारी की गई है। 

municipal performance index 2020 list

म्युनिस्पिल परफॉर्मेंस इंडेक्स में 10 लाख से अधिक आबादी के शहरों में इंदौर ने प्रथम स्थान और भोपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में भी इंदौर को देश में 9वाँ स्थान मिला है।

जनहित के लिए इंदौर नगर निगम ने किया काम: 

इंदौर की इस उपलब्धि पर इंदौर नगर निगम की कमिश्नर प्रतिभा पाल का कहना है कि यह रैंकिंग पब्लिक सर्विस डिलीवरी, नगर निगम द्वारा संचालित की जा रही विकास कार्यों की योजनाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा, और नगर निगम द्वारा तय किए गए विभिन्न टैक्सों की रिकवरी पर जो पैसा आया उसका उपयोग जनहित में खर्च किए जाने पर मिली है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से इंदौर नगर निगम ने नंबर वन की रैंकिंग हासिल की है, इससे यह साबित हो गया है कि इंदौर नगर निगम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरा है।

10 लाख से ज्यादा आबादी वाले नगर निगमों का ये रहा स्कोर:


  1. इंदौर 66.08 अंक के साथ पहले स्थान पर।

  2. सूरत 60.80 अंक के साथ दूसरे स्थान पर।

  3. भोपाल 59.04 अंक के साथ तीसरे स्थान पर।

10 लाख से कम आबादी वाले नगर निगमों का स्कोर :


1). एनडीएमसी- 52.92 अंक के साथ पहले स्थान पर। 

(2). तिरुपति -51.69 अंक के साथ दूसरे स्थान पर।

(3). गांधी नगर -51.59 अंक के साथ तीसरे स्थान पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button