MP: चीन सीमा पर झड़प में रीवा का जवान दीपक सिंह गहरवार शहीद हुए, परिवार वालो ने कहा हमारे लिए गर्व की बात
![]() |
चीन और भारत के बीच हुए हिंसक विवाद में रीवा के शहीद जवान दीपक सिंह गहरवार
|
रीवा | चीन और भारत के बीच हुए हिंसक विवाद में रीवा का लाल दीपक सिंह गहरवार शहीद हो गए है, जैसे इसकी सूचना मिली तो मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरेदा में शोक की लहर दौड़ गई। गांव का लाल दीपक बुझने के पहले ही देश को एक नई रोशनी देकर गया है। दीपक के शहीद होने की सूचना बिहार रेजीमेंट के द्वारा पुलिस कप्तान रीवा को दी गई है। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल ने दीपक के घर वालों को दी तो पूरा परिवार शोक में डूब गया।
![]() |
फ़ोटो : डयूटी के दौरान अपने साथी जवान के साथ शहीद दीपक सिंह गहरवार |
पत्नी और मां की हालत गंभीर हुई :
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक की पत्नी एवं मां का रो-रोकर बुरा हाल है। आपको बता दें कि दीपक की शादी नवंबर 2019 में हुई थी, जिसके बाद दीपक शादी के बाद उन्हें छोड़कर अपने तैनाती के लिए रवाना हो गए थे। 15 दिन पूर्व दीपक ने घर पर फोन करके पत्नी से कहा था कि घर वापसी के समय वे उसके लिए कश्मीरी शाल एवं कुछ गहने लेकर आएंगे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
तूने सींचा है अपने लहू से वतन की मिट्टी को
वीरों की इस मिट्टी पर हम अभिमान करते हैं।ऐ मेरे वतन के शेर तेरे जाने से चीत्कार रहा दिल
तेरे लहू के हर कतरे, तेरी शहादत को सलाम करते हैं।भारत-चीन की झड़प में शहीद हुए रीवा के वीर सपूत दीपक सिंह के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/vism8TgPEW
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 17, 2020
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर एक कविता शेयर की।
MP NEWS से जुड़ी अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें और हमें Google समाचार पर फॉलो करें।
MP NEWS से जुड़ी अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें और हमें Google समाचार पर फॉलो करें।