Durga Puja 2020: दुर्गा प्रतिमाओं पर 6 फीट ऊंचाई का प्रतिबंध खत्म हुआ!
भोपाल। अब दुर्गा प्रतिमाओं पर नहीं रहेगा 6 फीट ऊंचाई का प्रतिबंध। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिए निर्देश।
1. पंडाल का अधिकतम आकार 30×45 फीट होगा।
2. चल समारोह की अनुमति नहीं होगी।
3. अधिकतम 10 व्यक्ति कर सकेंगे प्रतिमाओं का विसर्जन।
4. गरबा नहीं होंगे, रामलीला व रावण दहन हो सकेंगे।
5. मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पूरा पालन।