Damoh News: शराब के नशे में युवक ने वृद्ध को मारी ग़ोली!

tejgarh news damoh today.jpg


दमोह। जिले में कानून के खोफ से ज्यादा अपराधियों का खोफ ज्यादा है, एक बार फिर से पुराने विवाद के चलते देहात थाना क्षेत्र तेजगढ़ खुर्द गांव में वृद्ध के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा हैं रामसिंह नामक व्यक्ति दरवाजा के पास बैठा था तभी भगवत लोधी ने गाली गलौच करते हुए कट्टे से गोली चला दी। जिससे रामसिंह को गोली सीने से छूते हुए बगल से निकल गई वही गोली के छर्रे रामसिंह के शरीर मे जा लगे, गोली चलाने के बाद भगवत वहा से भाग गया। 


घायल रामसिंह को तत्काल ही इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही तेजगढ़ खुर्द निवासी पीड़ित रामसिंह ने बताया है कि वह गांव में माधव सिंह का मकान  निर्माण का काम रहा था, वही माधव और रामसिंह बैठे थे तभी आरोपी भगवत लोधी उसके पास आया और गाली गलौच करते हुए ग़ोली चला दी।


कट्टे से किए गए फायर में रामसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस मामले की जानकारी लगते ही देहात थाना पुलिस ने महज आधे घंटे के अंदर ही आरोपी भगवत को गिरफ्तार कर लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button