दमोह: सड़क पर पड़े घायल व्यक्ति को केंद्रीय मंत्री ने काफिला रोककर पहुंचाया अस्पताल

Damoh Today News: मंगलवार की सुबह जिले के फतेहपुर-हटा मार्ग पर वाहन दुर्घटना में एक बुजुर्ग घायल घायल हो गया। इस दौरान क्षेत्र के दौरे पर निकले केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने घायल को सड़क पर देखा तो अपने काफिले को रोक घायल का हाल जानकर उसे अपने फालो वाहन से इलाज के लिए हटा अस्पताल पहुंचाया है। केंद्रीय मंत्री की इस दरियादिली की चर्चा दमोह नगर में हो रही है। बताया जा रहा है कि घायल को अगर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो उसकी हालत और भी खराब हो सकती थी।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर केंद्रीय राज्य मंत्री पटेल अपने काफिले के साथ फतेहपुर मार्ग पर जा रहे थे। तभी दो बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार बुजुर्ग खेत सिंह अठया निवासी मगरोन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत को देखते ही मंत्री ने अपने काफिले को रोका और पास में जाकर घायलों का हालचाल पूछा। इस दौरान उन्हें लगा कि एक बुजुर्ग ज्यादा घायल है और तत्काल में कोई वाहन की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। इसलिए उन्होंने अपने एक फालो वाहन में बुजुर्ग को बैठाया और उसे हटा अस्पताल के लिए रवाना कर दिया। फालो वाहन में तैनात सूबेदार अभिनव साहू बुजुर्ग को हटा अस्पताल लेकर पहुंचे।

सूबेदार अभिनव साहू ने बताया मंत्री का काफिला निकल रहा था। इस दौरान दो बाइक सवार की टक्कर हुई। बुजुर्ग काफी घायल था इसलिए मंत्री के आदेश पर वह उस बुजुर्ग को हटा अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां पर उसका इलाज शुरू कराया है। उसकी हालत फिलहाल सामान्य है। उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

Exit mobile version