बीजेपी ने आपातकाल की बरसी पर ’काला दिवस’ मनाया और मीसाबंदियों का किया सम्मान

damoh bjp

दमोह। आज जिला भाजपा कार्यालय दमोह में 25 जून को काला दिवस के रूप मे मनाया गया और आपातकाल की बरसी पर जेल में बंद रहे जिले के मीसाबंदियो का सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने आपातकाल पर अपना उद्बोधन देते हुए कहा है कि भारत के इतिहास में 25 जून 1975 वह काला दिन है, जिस दिन तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर देश में लोकतंत्र की हत्या की थी। 


अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचल दिया था। लोकतंत्र को कुचलने वालों को देश कभी माफ नहीं करेगा। लेकिन आज हम उनका सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने असीम कष्ट सहे और जिनकी वहज से लोकतंत्र की बहाली हुई। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद मीसाबंदी रहे डाॅ.रामकृष्ण कुसमरिया ने बताया कि तत्कालीन इंदिरा गांधी की सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर देश में आपातकाल लगाया था। 


damoh bjp


हम आपातकाल के इस दिन को काले दिवस के रूप में मनाते हैं। कांग्रेस के लोग आज भी लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस सहित हमारे कई वैचारिक प्रतिद्वंदी भी लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों में कांग्रेसी मानसिकता वाले दल आपातकाल जैसे हालात पैदा कर रहे हैं।


शर्मा ने कहा कि आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले लोगों के कारण लोकतंत्र स्थापित हो पाया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश वेयरहाऊसिंग एवं लाजिस्टिक्स कार्पोरेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्ज़ा प्राप्त राहुल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को कुलचने वालों को देश कभी भी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस की तत्कालीन इंदिरा गांधी की सरकार ने आपातकाल लगाकर अक्षम्य अपराध किया था। उन्होंने कहा कि मीसाबंदी लोकतंत्र के रक्षक हैं। मीसाबंदियों ने न जाने कितनी यातनाएं और कष्ट सहकर इस लोकतंत्र को बचाने का काम किया था। 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज की पीढ़ी को यह एसहास होना चाहिए कि आपातकाल के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीन ली गई थी, मौलिक अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था। कांग्रेस ने केवल कुर्सी बचाने के लिए आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कुचल दिया था। कार्यक्रम के दौरान मीसा बंदियों में डॉ.श्री रामकृष्ण कुसमरिया जी,  उमा गुप्ता जी, उमा नेमा जी, राजकुमार मिश्रा जी, डॉ  राम शंकर राजपूत जी का शाल और श्रीफल से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी व मध्यप्रदेश वेयरहाऊसिंग एवं लाजिस्टिक्स कार्पोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह के द्वारा सम्मान किया गया। 


इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मोन्टी रैकवार व आभार कार्यक्रम के जिला प्रभारी पं.राजकुमार मिश्रा के द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी,पूर्व मंत्री डॉ.रामकृष्ण कुसमरिया,मध्यप्रदेश वेयरहाऊसिंग एवं लाजिस्टिक्स कार्पोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह,,उमा गुप्ता,उमा नेमा,राजकुमार मिश्रा,डॉ.राम शंकर राजपूत,दूरसंचार सलाहकार समिति के सांसद प्रतिनिधि मोन्टी रैकवार,सुरेश पटैल,संजय गौतम,भरत यादव,दीपक मिश्रा,सुदामा सिंह,युवराज कुसमरिया के साथ प्रमुख कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Sweet bonanza demoTürkiye Escort, Escort Bayanmarmaris escortDemo slot oynaBahçeşehir escortgüneşli escort bayanizmir escortizmir escortmaltepe escortBursa EscortSlot bonusu veren sitelerdeneme bonusu veren sitelerSütunlar güncellendi.
DeselerMasal OkuMasallar OkuEtimesgut evden eve nakliyatantalya haberNasrettin Hoca FıkralarıMasallarMasallartuzla evden eve nakliyatsakarya evden eve nakliyatSütunlar güncellendi.