केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की मौजूदगी में नवागत भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने संभाला पदभार

pritam singh lodhi bjp president damoh
जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

दमोह | भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी का पदभार ग्रहण व सम्मान समारोह कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय मे केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के गरिमामयी मौजूदगी हुआ संपन्न। गत दिवस भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मध्यप्रदेश के जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई जिसमें दमोह मे देवनारायण श्रीवास्तव के स्थान पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रीतम सिंह लोधी को दमोह जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। 

जिनकी नियुक्त उपरांत भाजपा कार्यालय मे पदभार ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ सर्वप्रथम भाजपा के पितृ-पुरुषो के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित,माल्यार्पण और विधिवत पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ। तदुपरांत मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया कर नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी का केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल व निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष के कक्ष मे विधिवत गणेश पूजन कर व गणेश जी की स्थापना कर पदभार ग्रहण कराया गया।

Damoh bjp president pritam singh lodhi
केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने अपने विदाई भाषण के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वैसे अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। मुझे पार्टी ने विश्वास कर साढ़े  चार साल का अवसर दिया है। यह एक अमित उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष वही होता है वस उस पद पर कार्य करने वाले बदलते रहते हैं।अब आज से यह नई जिम्मेदारी प्रीतम सिंह को मिली है तो अब आज से प्रीतम सिंह हमारे अध्यक्ष होंगे।

दमोह के लोकप्रिय सांसद व भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री माननीय प्रहलाद सिंह पटेल ने नये भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के पदभार ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम को  संबोधित कर कहा नये भाजपा जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि संगठन मे यह एक प्रक्रिया होती है। अब प्रीतम सिंह हमारे नये अध्यक्ष है जो हमारे संगठन का नेतृत्व करेंगे। प्रीतम सिंह अब नई जिम्मेदारी के साथ दमोह मे संगठन को और मजबूत करेंगे। निश्चित रूप से हम भविष्य की भाजपा को तैयार कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान मोदी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आम-जन के साथ भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा कर अपनी बात रखी।


damoh bjp president pritam singh lodhi
केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने पदभार ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम मे अपने विचार व्यक्त करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दमोह मे राजनीति की दो पाठशाला है। पहली जयंत भैया है जिनसे मैने बहुत कुछ सीखा है और दूसरी पाठशाला केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल है जिनसे मैने बहुत कुछ सीखा है। और उन सबके सहयोग से मे संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा।


यह भी पढ़ें – केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल को आयुष विभाग द्वारा त्रिकुट काढ़ा दिया गया

इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन भाजयुमो आयाम प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनीष सोनी व आभार भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष पं.बृज गर्ग के द्वारा व्यक्त किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल,जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी,हटा विधायक पी.एल. तंतुवाय,निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव,पूर्व सांसद चन्द्रभान सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पं.बिहारी लाल गौतम,हेमंत छाबड़ा,पं.बिधासागर पांडे,पं.नरेन्द्र व्यास,पूर्व विधायक लखन पटेल,पूर्व नपा अध्यक्ष मालती असाटी सहित बड़ी संख्या में समस्त भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

दमोह जिले  से जुड़ी अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक लाइक और ट्विटर  पर फॉलो करें और हमें  Google समाचार  पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Sweet bonanza demoTürkiye Escort, Escort Bayanmarmaris escortDemo slot oynaBahçeşehir escortgüneşli escort bayanizmir escortizmir escortmaltepe escortBursa EscortSlot bonusu veren sitelerdeneme bonusu veren sitelerSütunlar güncellendi.
DeselerMasal OkuMasallar OkuEtimesgut evden eve nakliyatantalya haberNasrettin Hoca FıkralarıMasallarMasallartuzla evden eve nakliyatsakarya evden eve nakliyatSütunlar güncellendi.