सिध्द क्षेत्र पालरमाता मंदिर बरखेरा प्रांगण मे सांसद प्रहलाद सिंह पटेल के जन्मदिन पर पौधा रोपण कर जन्मदिन की बधाई दी गई

Damoh's MP Prahlad Singh Patel Birthday

दमोह | ग्राम बरखेरा बैस तहसील पटेरा के ग्राम बासियों ओर युवाओं ने सिध्द क्षेत्र पालर माता मंदिर परिसर ग्रन्ड में अनेक प्रकार के फलदार, छायादार पौधों का रोपण जिसमे आम, नीबू, आंवला, बरगद, नीम आदि 30 पौधों का रोपण कर दमोह संसदीय क्षेत्र सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के साठवे (60) जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गई। 

साथ ही माता रानी के दरबार मे पूजा अर्चना कर मातारानी से प्रार्थना कि गई की माननीय सांसद जी दीर्घायु और उत्तम स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं सहित जन्मदिन की बधाई दी गई।

इस अवसर पर भरत सिंह महदेले, जहान सिंह जगबेन्द्र सिंह लोधी रूप सिंह लोधी कल्याण सिंह लोधी, भूप सिंह लोधी, पूर्व सरपंच महीपाल सिंह लोधी, सुरेन्द्र सिंह लोधी, रामचरण आठ्या, पवन आठ्या, कोदू लाल विश्वकर्मा, गणेश पटेल, मुन्नी सेन, जागेश्वर सिंह  लोधी, सुरेन्द्र सिंह लोधी आदि लोग उपस्थित रहे।

दमोह न्यूज़  से जुड़ी अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक लाइक और ट्विटर  पर फॉलो करें और हमें  Google समाचार  पर फॉलो करें।
Exit mobile version