महिला दिवस के अवसर पर CM शिवराज ने महिला सुरक्षाकर्मियों और महिला सफाई कामगारों के साथ की चर्चा
भोपाल। International Women’s Day 2021: महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सुरक्षाकर्मियों और महिला सफाई कामगारों के साथ चाय पर चर्चा की। चाय पर हुई इस बातचीत में सीएम ने महिलाओं की समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं अंतरिक्ष तक जा रही हैं। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष है।
मैं प्रदेश की अपनी बहनों के जीवन को सरल, सुगम और आनंददायी बनाने के लिए अनवरत प्रयत्नशील हूं। आपके हर सुख-दु:ख में मैं शामिल हूं, साथ हूं।
आपको सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना ही ध्येय है और इसी में मेरे जीवन की सार्थकता है। #InternationalWomensDay की आप सबको शुभकामनाएं! pic.twitter.com/TqrBNG4GL4
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 8, 2021
मुख्यमंत्री ने कहा महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी महिला सफाई कामगारों को दे, साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने महिला सशक्तिकरण ( Women Empowerment) के पहलुओं पर बातचीत कर उनकी कठिनाइयों की जानकारी भी प्राप्त की।
![]() |
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट |
मुख्यमंत्री ने सुबह 7:00 बजे निवास से ड्यूटी पर तैनात महिला वाहन चालक, महिला पीएसओ महिला एसडीएम के साथ बातचीत की और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री का वाहन काफिला जिसमें महिला सुरक्षाकर्मी तैनात थीं, नेहरू नगर चौराहे की ओर रवाना हुआ।