मध्य प्रदेश में 25 नवंबर से होगी धान की सरकारी खरीदी इस दिन से होगा पंजीयन!
![]() |
Representative image |
भोपाल। न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर गेहूं खरीदी का रिकार्ड बनाने के बाद अब प्रदेश सरकार अब धान की भी सबसे बड़ी खरीदी करने की तैयारी में जुट गई है। इस बार 40 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए किसानों का पंजीयन 15 अक्टूबर तक होगा। खरीद 25 नवंबर से शुरू होगी और एक माह से अधिक समय तक चलेगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि, सहकारिता और खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की कोरोना संक्रमण को देखते हुए सावधानियों पर जोर दिया जाए। अच्छे मानसून की वजह से इस बार प्रदेश में 145 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोवनी की गई है। सोयाबीन के बाद धान का रकबा सर्वाधिक है। अतिवर्षा और बाढ़ की वजह से 16 लाख किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, लेकिन ज्यादातर जगह धान की फसल अच्छी है। कृषि विभाग का अनुमान है कि इस बार उत्पादन अच्छा होगा।