मध्य प्रदेश उप चुनाव : मध्यप्रदेश में इस महीने होंगे उपचुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया बयान!

मध्य प्रदेश उप चुनाव 2020
मध्यप्रदेश में इस महीने होंगे उपचुनाव / प्रतिकत्मक फ़ोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने कहा की प्रदेश में उप चुनाव समय पर होंगे और सितंबर के अंत तक इन्हें करा लिया जाएगा।

सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में अभी करीब दो महीने का वक्त है, ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त के बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुनाव की तारीख की घोषणा जल्द ही हो सकती है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 26 सीटों पर उप चुनाव होना है, जिसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कोरोना काल के संक्रमण को देखते हुए पहले उपचुनाव टलने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन अब मुख्य चुनाव आयुक्त के बयान से यह साफ हो गया है की मध्य प्रदेश में तय समय पर ही चुनाव होंगे। सितंबर के अंत तक ये पूरे हो जाएंगे। हालांकि चुनाव आयोग इस बार कोरोना को लेकर बहुत सतर्कता बरतेगा।

माना जा रहा है कि वोटर्स की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे इसके साथ ही  शारीरिक दूरी के साथ कोरोना एवं सभी नियमों का पालन कराया जाएगा।

MP NEWS  से जुड़ी अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक लाइक और ट्विटर  पर फॉलो करें और हमें  Google समाचार  पर फॉलो करें।
Exit mobile version