मछली पालन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई जब्त की थाई मांगुर मछली
दमोह | कलेक्टर तरूण राठी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार मत्स्य विभाग के अमले द्वारा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली पर कार्यवाही करते हुए पटेरा खास से 7 क्विंटल थाई मांगुर मछली जब्त की जिसकी कुल कीमत लगभग 75000 रुपए है, मत्स्यबीज प्रक्षेत्र गाड़ाघाट में गहरे गड्ढे में नष्ट किया गया।
इस मछली को कैंसर ओर पर्यावरण के लिए हानिकारक बताया गया है, एनजीटी दिल्ली (NGT delhi) द्वारा इसपर प्रतिबंध लगाया हुआ है, वित्तीय वर्ष मे यह संभाग की पहली बड़ी कार्यवाही है। यह कार्यवाई सहायक संचालक मत्स्य उद्योग दमोह प्रियंक श्रीवास्तव के निर्देशन मे की गई। सहायक मत्स्य अधिकारी सुरेंद्र कुर्मी, सहायक मत्स्य अधिकारी देव शाह इनवाती, वाहन चालक मुहम्मद जाहिद खान का सहयोग रहा।
दमोह न्यूज़ से जुड़ी अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें और हमें Google समाचार पर फॉलो करें।