बड़ा मलहरा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ा, इलाज के लिए भोपाल भेजा गया
![]() |
बड़ा मलहरा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह
|
छतरपुर। MP By Election: बड़ामलहरा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी की अचानक तबियत बिगड़ गई। गुरूवार की रात को ही उन्हें दमोह लाया गया था, जहां शुक्रवार को उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह बड़ामलहरा में जनसंपर्क कर रहे थे। देर शाम अचानक ही उनकी तबियत खराब हो गई जिन्हें पहले दमोह के अस्पताल ले लाया। यहां उनकी हालत में सुधार न होने के कारण उन्हें भोपाल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार उन्हें फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत हुई है।