पूर्व मंत्री मुकेश नायक के भाई कांग्रेस छोड़ हो सकते है भाजपा मे शामिल
दमोह। हिमांशु रैकवार, दमोह विधानसभा उपचुनाव (Damoh By Election) के दौरान कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आने-जाने का दौर जारी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के द्वारा कांग्रेस के बड़े और कद्दावर नेताओं को अपनी और करने के प्रयास जारी है। तो वही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के दमोह आगमन के पहले ही एक बड़े कांग्रेस नेता (Congress Leader) और बड़े कांग्रेस नेता के भाई भाजपा में शामिल होने की बात खुलकर सामने आ गई है।
अमूमन होता यह है कि किसी भी पार्टी में शामिल होने का खुलासा नेताओं के शामिल होने के साथ ही होता है। लेकिन दमोह (Damoh) में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले कांग्रेस नेता के द्वारा बाकायदा अपने समर्थकों को निमंत्रित करके उनके घर मुख्यमंत्री एवं पार्टी के अध्यक्ष आगमन की सूचना प्रसारित की गई है। पूरी संभावना भी है कि उसी दौरान वे भाजपा में शामिल होंगे।
पंडित सतीश नायक (Satish Nayak) हो सकते हैं भाजपा में शामिल मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्री पंडित मुकेश नायक (Mukesh Nayak) के भाई (Brother) और स्वयं जनपद अध्यक्ष रहे पंडित सतीश नायक दमोह उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इस बात के कयास कुछ दिनों से लगाए जा रहे थे, और इसी बीच यह खबर पुख्ता होकर निकल कर सामने आ रही है कि पंडित सतीश नायक भारतीय जनता पार्टी का साथ देने के लिए मन बना चुके हैं। ऐसे हालात में एक आमंत्रण पत्र (Invitation letter) भी प्रकाशित कराए गया है। जिसमें पंडित सतीश नायक के समर्थकों को यह आमंत्रण पत्र दिया गया है। जिसमें 30 मार्च को दोपहर 1:30 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के आगमन की सूचना है।
![]() |
सतीश नायक का समर्थकों को आमंत्रण पत्र |
संभवतः इसी दौरान पंडित सतीश नायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे और कांग्रेस का हाथ छोड़ेंगे। मालूम हो कि इसके पहले भी अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। लेकिन नायक परिवार से जुड़े पंडित सतीश नायक का भाजपा (BJP) में शामिल होना आगामी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा का लाभ कराएगा और भी लोगों की चल रही भाजपा में शामिल होने की चर्चा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के और भी बड़े नेताओं की चर्चा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों से चलने की चर्चाएं आम हो चली है।
चर्चा तो यहां तक है कि कांग्रेस के बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी के संगठन के नेताओं के संपर्क में है। उनकी चर्चाएं भी हो चुकी है। लेकिन कब भाजपा में जाने का मन बनाएंगे अभी यह स्पष्ट नहीं है। जहां पंडित सतीश नायक के द्वारा चर्चा के बाद भाजपा में शामिल होने की तैयारी एवं अघोषित घोषणा हो चुकी है। वही कांग्रेस के अन्य नेताओं के भाजपा मैं शामिल होने की चर्चाएं हैं। देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान ही वे कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होते हैं या फिर अन्य दिनों में संगठन के अन्य लोगों के दमोह प्रवास के दौरान इस बात की घोषणा होती है।
बीजेपी नेता प्रदुम्न सिंह लोधी से कि मुलाकात:
प्राप्त जानकारी अनुसार बड़ा मलहरा से बीजेपी विधायक और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष प्रदुम्न सिंह लोधी रविवार को अचानक मुकेश नायक निवास स्थल पहुंचे थे। उन्होंने मुकेश नायक के छोटे भाई एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नायक से मुलाकात की है, सतीश नायक ने इस बातचीत को औपचारिक मुलाकात बताते हुए कहा कि जो कुछ भी होगा वह तो 30 तारीख को ही पता चलेगा। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा 30 मार्च को बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह का नामांकन दाखिल कराने दमोह आ रहे हैं। राहुल सिंह के नामांकन दाखिले के बाद वह सीधे मुकेश नायक के घर पहुंचकर भाजपा की सदस्यता दिला सकते हैं।