पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर आज सुबह रक्षित केन्द्र दमोह मे शोक परेड का आयोजन हुआ दी गयी श्रंद्धाजलि
दमोह। पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर आज सुबह रक्षित केन्द्र दमोह में प्रात: शोक परेड का आयोजन किया गया । देश में वर्ष भर के कर्तव्य बेदी पर वीरगति को प्राप्त हुए पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को श्रंद्धाजलि दी गई और शोक परेड का आयोजन हुआ।
इस मौके पर कलेक्टर तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान, सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय टण्डन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह, एसडीएम गगन विसेन सहित अन्य अधिकारियों, गणमान्य नागरिको, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने “अमर जवान” स्तम्भ पर पुष्प चक्र अर्पित किये।
कार्यक्रम के प्रारंभ में परेड का निरीक्षण कर सलामी पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने ली तथा शहीद पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के नामों का वाचन किया।
पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने कहा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है, इस दिन पुलिस बल से सबंधित उन सभी शहीदों को याद करते है, उनकी शहादत को प्रणाम करते है, श्रद्धांजलि देते है। उन्होने कहा यह कार्यक्रम लगातार 1961 से मनाया जा रहा है।