नामांकन दाखिल दौरान यातायात व्यवस्था मे किया गया परिवर्तन
![]() |
प्रतिकात्मक छवि (फ़ोटो साभार: पत्रिका) |
दमोह। हिमांशु रैकवार, दमोह विधानसभा 55 में उपचुनाव की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा की जा चुकी हैं। आज 23 मार्च 2021 से 30 मार्च 2021 तक विभिन्न उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल प्रक्रिया अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय दमोह में होगी संपन्न होगी। जिससे नामांकन दाखिल दौरान यातायात व्यवस्था मे परिवर्तन किए जाएंगे।
प्रतिबंधित मार्ग:
जबलपुर नाका चौकी से रेड रोज रेस्टॉरेंट तक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जबलपुर नाका चौकी तक, सालोमन बंग्ला/रेड रोज रेस्टॉरेंट से कलेक्टेट कार्यालय होते हुये जबलपुर नाका चौकी तक होगा।
वैकल्पिक मार्ग:
जबलपुर की ओर से आने वाले समस्त वाहन जबलपुर नाका चौकी से वैशाली नगर होते हुये बस स्टैंड आ जा सकेगे। कीर्ति स्तंभ की ओर से आने वाले वाहन चीर घर से होते हुये सिविल वार्ड/वैशाली नगर से जबलपुर की ओर आ जा सकेगें। बस स्टैंड से वाहन किल्लाई नाका होते हुये वैशाली नगर से जबलपुर की ओर आ जा सकेगें।