नवरात्रि पर सजे माता के दरबार ज़िले में विराजी माता रानी की झांकी देखिए कुछ फ़ोटो
दमोह। नवरात्रि में जिलेभर में सैकड़ों स्थानों पर पांडालों में माता रानी के दरबार सजाए गए हैं। जिले में धार्मिक माहौल के बीच लगातार सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चल रहा है। देवी मंदिरों में भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंच रहे हैं। शहर के साथ ही जिले के सभी नगरों और गांवों में विशेष साज सज्जा के साथ पांडाल में माता की आकर्षक झांकियां लगाई गई हैं। पूरे जिले में शारदीय नवरात्र पर माता रानी की झांकी सजाई गई है।