धारा 370 पर दिग्विजय सिंह के विवादित बयान पर सीएम शिवराज ने बोला हमला कहा “कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ है”
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा जानें जाते हैं। दरासल दिग्विजय सिंह ने एक और बड़ा बयान दिया है। उनका क्लब हाउस चैट लीक (Club House Chat Leak) हो गया है, जिसमें वह कथित रूप से कह रहे हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 (Article 370 will be reinstated) को फिर से बहाल करने पर विचार करेंगे। इस ऑडियो में कथित रूप से यह भी दावा किया जा रहा है कि उस क्लब हाउस चैट में एक पाकिस्तानी पत्रकार भी मौजूद था। इस चैट के लीक होने के बाद बीजेपी ने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कश्मीर भारत का मुकुटमणि (ताज) है, ये अभिन्न अंग है, ये कांग्रेस ही थी, जिसने कश्मीर में धारा-370 लगाने का पाप किया था। सीएम शिवराज ने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री और भाजपा की सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया है। उन्होंने कहा कि अब देश में दो विधान, दो निशान नहीं हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ है।
यह कांग्रेस की पाकिस्तानी मानसिकता है। कांग्रेस फिर से पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। उनके नेता दिग्विजय कहते हैं कि धारा 370 हटाने पर पुर्विचार किया जाएगा? क्या पुनर्विचार करेगी कांग्रेस ? क्या फिर धारा-370 थोप के अलगाववाद को हवा देगी।