दमोह उपचुनाव के बाद कलेक्टर तरुण राठी का हुआ तबादला अब ये होंगे नए कलेक्टर
भोपाल। एक तरफ मध्य प्रदेश में कोरोना अपना कहर तेजी से बरपा रहा है वही दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। इसी बीच प्रदेश में तीन जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया गया है। जिनमें दमोह कलेक्टर तरुण राठी को मध्यप्रदेश शासन में उपसचिव के पद पर नियुक्त किया गया। वहीं अब दमोह के नए कलेक्टर वर्तमान में पदस्थ जबलपुर अपर कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य होंगे।
राज्य शासन द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार दमोह और रतलाम कलेक्टर ट्रांसफर कर दिया गया जिसमे दमोह में पदस्थ तरुण राठी को अब प्रदेश शासन में उपसचिव के पद पर नियुक्त कर दिया गया है वही रतलाम कलेक्टर गोपाल सिंह डाड को मध्यप्रदेश शासन में बतौर अपर सचिव नियुक्त किया है। आपकों बता दे दमोह कलेक्टर के तबादले को उपचुनाव में भाजपा की हार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसके साथ रतलाम कलेक्टर के ट्रांसफर की प्रमूख वजह रतलाम में बढते कोरोना मामलों को माना जा रहा है।
दमोह उपचुनाव बीजेपी हारी,
—लेकिन सजा कलेक्टर को दी गई।आख़िर ये क्या इशारा है..?
— MP Congress (@INCMP) May 7, 2021
वहीं ठीक उपचुनाव के परिणाम आने बाद तबादले पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए है कांग्रेस ने ट्वीट कर शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा की दमोह उपचुनाव बीजेपी हारी लेकिन सजा कलेक्टर को दी गई। आख़िर ये क्या इशारा है..?
इसे भी पढ़े – दमोह कलेक्टर के बाद एसपी को भी हटाया गया!