छतरपुर : साली की शादी में कोरोना लेकर आया जीजा, दूल्हा-दुल्हन समेत 85 लोगो क्वारंटीन किया गया
छतरपुर | छतरपुर जिले में एक शादी समारोह में आए रिश्तेदार जीजा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट शादी के दिन ही आई थी, इसलिए शादी पर भी खतरा मंडराने लगा था। बाद में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शर्त रखी कि शादी संपन्न होते ही सभी लोग होम क्वारंटीन होंगे। दहसत के माहौल में किसी तरह से सात फेरे हुए, उसके बाद दूल्हा-दुल्हन के साथ 86 लोग क्वारंटीन हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित व्यक्ति दुल्हन का जीजा है। 3 दिन पहले वह गुरुग्राम से आया था। लक्षण दिखने के बाद उसका सैंपल लिया गया था। शादी के दिन उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उसके बाद हड़कंप मच गया।
मिठाई बना रहा था संक्रमित व्यक्ति :
छतरपुर जिला पंचायत के सीईओ के अनुसार संक्रमित व्यक्ति को छतरपुर पहुंचने के बाद से ही हम लोग ट्रेस कर रहे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित व्यक्ति छतरपुर के घुवारा गांव स्थित एक शादी पंडाल में मिला। वह लक्ष्मी और अवधेश अहिरवार के रिसेप्शन के लिए मिठाई बना रहा था। दूल्हा एक किसान है, दोनों आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। कोविड संक्रमित व्यक्ति का भाई सरपंच है। संक्रमित व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया था। अधिकारियों ने किसी तरह से लोगों को समझाकर शांत करवाया और शादी संपन्न करवाई।
अपर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बताया है हमने मुहूर्त की वजह से शादी को नहीं रोका, लेकिन शादी के बाद हम लोगों ने दूल्हा, दूल्हन और उनके 3 रिश्तेदारों को अलग से क्वारंटीन किया है।
MP NEWS से जुड़ी अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें और हमें Google समाचार पर फॉलो करें।