एमपी : कांग्रेस विधायक ने की पीएम मोदी और महिला मंत्री के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी, मचा बवाल!

FIR lodged against Congress MLA Shashank Bhargava

भोपाल | पेट्रोल डीजल  की लगातार मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के नेता प्रदर्शन के साथ ही अब विवादित बयान देने में भी लगे हुए हैं । राजधानी भोपाल के नजदीक विदिशा विधानसभा से कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनके मंत्रिमंडल में शामिल एक महिला मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। 

इसके बाद मामला भड़क गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर रात कांग्रेस विधायक की फैक्ट्री और घर के सामने उग्र विरोध प्रदर्शन किया। खबर है कि दोनों पक्षों के बीच पथराव के साथ ही फायरिंग भी हुई है।

आख़िर क्या कहा था कांग्रेस विधायक ने :

विदिशा से कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ बयान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर उनकी एक महिला मंत्री के संदर्भ में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जब उनके बयान का वीडियो वायरल हुआ और टीवी चैनल में उनसे इस पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने खेत प्रकट करने या कोई बहाना बनाने के बजाय अपने बयान पर अडिग रहने की बात दोहराई। इसी के बाद बात ओर भड़क गई। 

सूत्रों का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक शशांक भार्गव की फैक्ट्री और घर के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। शशांक भार्गव के समर्थक भी सामने आ गए।  जानकारी है कि दोनों पक्षों के बीच पथराव एवं फायरिंग भी हुई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में से किसी भी व्यक्ति के चोटिल होने की खबर नहीं है।

MP NEWS  से जुड़ी अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक लाइक और ट्विटर  पर फॉलो करें और हमें  Google समाचार  पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button