मध्यप्रदेश में भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा, सिंधिया समर्थकों को मिली जगह

bjp madhyapradesh

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (MPBJP) ने प्रदेश कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य, कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma) की ओर से कल मध्य रात्रि में सदस्यों की सूची जारी की गयी। इसमें 23 स्थायी आमंत्रित सदस्य, 162 कार्यसमिति सदस्य और 217 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। सत्ताधारी दल भाजपा की ओर से सदस्यों की जारी इस सूची में जातिगत और क्षेत्रीय आधार पर पूरा संतुलन बिठाने का प्रयास किया गया है। मुख्य प्रदेश पदाधिकारियों की सूची पहले ही जारी की जा चुकी है।


इसमें स्थायी आमंत्रित सदस्यों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, नरेंद्र सिंह तोमर और धर्मेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद सिंह पटेल शामिल किया गया है।

MP Bjp State Working Committee members by Damoh Today on Scribd


वहीं स्थायी आमंत्रित सदस्यों में इसके अलावा वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा, प्रभात झा, राकेश सिंह, नरोत्तम मिश्रा, लाल सिंह आर्य, ओमप्रकाश धुर्वे, सुधीर गुप्ता, श्रीमती माया सिंह, गोपाल भार्गव, जयभान सिंह पवैया, कृष्णमुरारी मोघे, माखन सिंह और भगवतशरण माथुर शामिल को शामिल किया गया हैं।


वही भाजपा से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्थायी आमंत्रित सदस्यों में शामिल किया गया है। इसके साथ ही सिंधिया समर्थकों को भी कार्यसमिति में जगह दी गई है। सिंधिया समर्थक उपचुनाव हारने वाले नेताओं को भी इस कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।


एदल सिंह कंसाना और इमरती देवी को कार्यसमिति में जगह दी गई है। इसके साथ ही रघुराज कंसाना और गिर्राज दंडोतिया विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किए गए हैं। सिंधिया समर्थक भोपाल के युवा नेता कृष्णा घाडगे को भी कार्यसमिति सदस्यों की सूची में शामिल किया गया है। कार्यसमिति की सूची में इस बार कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *