शहर में मिनी के बाद अब बनाए जा रहे बड़े कंटेनमेंट जोन

damoh contentment zone

दमोह। कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला मजिस्ट्रेट तरुण राठी के निर्देशानुसार मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला के मार्गदर्शन में  कंटेनमेंट जोन बनाये जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।


उन्होंने बताया है कंटेनमेंट जोन दो प्रकार से बनाए जाने हैं, जिसमें कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव निकलता है तो उसके घर के सामने बैरिकेड लगाकर कंटेनमेंट जोन बनाया जायेगा, वही दूसरा अगर किसी वार्ड मोहल्ला या कॉलोनी में एक ही जगह पर बड़ी तादाद में पॉजिटिव व्यक्ति निकलते हैं तो वहां मेगा कंटेनमेंट जोन (बड़े जगह पर) बनाया जायेगा, जिसमें की एक पूरी गली या बड़ा क्षेत्र कवर किया जायेगा।


ऐसा ही कंटेनमेंट जोन शनिवार को बनाए गए जोकि सिविल वार्ड 5 सिविल वार्ड 6 सिविल वार्ड 7 में बनाए गए, इन कंटेनमेंट जोन में दो प्रशासनिक अधिकारी सीएमओ एवं राजस्व निरीक्षक एवं पुलिस अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को नियुक्त किया गया है। कंटेनमेंट जोन में प्रत्येक दिन नगर पालिका द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा।

कंटेनमेंट एरिया में चिकित्सीय आपाद आवश्यकता के अलावा समस्त गतिविधियां बंद रहेगी। कंटेनमेंट एरिया के समस्त निवासियों को होम क्वॉरेंटाइन होना पड़ेगा, कंटेन्मेंट एरिया में नगरपालिका की टीम द्वारा सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहेगी एवं सैनिटाइजेशन का कार्य होगा।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *