बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष देव नारायण श्रीवास्तव का हुआ निधन

damoh former district bjp president passes away.
पूर्व जिला अध्यक्ष देव नारायण श्रीवास्तव 

दमोह। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष देव नारायण श्रीवास्तव का आज निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर में उनका सिटी हॉस्पिटल में इलाज़ चल रहा था। वहीं उनकी रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव आई थी। 

2 दिन पूर्व ही पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया और भाजपा के जिला महामंत्री रमन खत्री भी उनको देखने जबलपुर पहुंचे थे। वहीं कुछ महीने पूर्व उनकी धर्मपत्नी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

भाजपा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष मेरे मित्र @DevnarayanBJP के निधन का दुखद समाचार मिला।वेहद मिलनसार और गंभीर सहयोगी का जल्दी जाना झकझोर गया,बेटी की सेवा के लिए शब्द नहीं है,प्रभू संबल प्रदान करें,मित्र को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ @ChouhanShivraj @vdsharmabjp @PreetamSinghLo9 pic.twitter.com/Bhu2oKin5i

— Prahlad Singh Patel (@prahladspatel) April 29, 2021

भाजपा के दमोह जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री देव नारायण श्रीवास्तव जी के निधन का दुःख भरा समाचार प्राप्त हुआ। वो एक कर्मठ एवं संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता थे।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दे।

ॐ शांति !! pic.twitter.com/hrPsSJKEUp

— VD Sharma (@vdsharmabjp) April 29, 2021

दमोह जिले के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देव नारायण श्रीवास्तव जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। श्री वास्तव जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर देवनारायण जी की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनायें। ॐ शांति शांति…💐 pic.twitter.com/7YYiDvO4R1

— Gopal Bhargava (@bhargav_gopal) April 29, 2021

देव नारायण श्रीवास्तव के दुखद समाचार मिलते ही केंद्रीय मंत्री और दमोह सांसद प्रहलाद पटेल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गोपाल भार्गव समेत समस्त भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओ ने शोक जताया है।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *