भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने उमा सिंह ठाकुर को अपना प्रत्याशी घोषित किया, मलैया परिवार को लगा झटका!

bscp candidate singh thakur in damoh by election .jpg
उमा सिंह ठाकुर (बाएं) शक्तिपुत्र महाराज (दांए) 

दमोह। Damoh By Election: दमोह विधानसभा क्रमांक (55) सीट पर चुनाव आयोग की घोषणा के बाद से ही तमाम राजनेतिक दल मैदान में हैं, जहां भाजपा ने राहुल सिंह को अपना कैंडिडेट बनाया है। वहीं कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष अजय टंडन पर अपना दाव लगाया है। वहीं इस उपचुनाव में (भगवती मानव कल्याण संगठन) के राजनेतिक दल भारतीय शक्ति चेतना पार्टी (Bhartiya Shakti Chetna Party) ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है, जिसमें उमा सिंह ठाकुर (Uma Singh Thakur) को उपचुनाव में पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाया गया है। 


जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास व्याप्त है पार्टी का लक्ष्य, भय, भूख, भ्रष्टाचार मुक्त, नशामुक्त, मांसाहार मुक्त व चरित्र वान, छुआछूत मुक्त एवं समस्त जाति संप्रदाय के लोगों को अपने साथ लेते हुए समाज का कल्याण करना यही पार्टी का मूल उद्देश्य है।


इससे पहले भाजपा (BJP) की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया की धर्मपत्नी सुधा मलैया (Sudha Malaiya) ने शहडोल जिले के ब्यौहारी में स्थित पंचज्योति सिद्धाश्रम धाम पहुंचकर शक्तिपुत्र महाराज के दर्शन किये थे। इस मुलाकात को लेकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्मा हो गया था।


ऐसा माना जा रहा था कि उनके पुत्र भाजपा नेता सिद्धार्थ मलैया द्वारा विधानसभा टिकट के लिये दावेदारी की जा रही है। इस मुलाकात को आगामी उपचुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा था, लेकिन अब इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *