Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भोपाल। Madhya Pradesh Budget 2021-22: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने अपना पहला ई-बजट आज पेश किया गया है, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने टैबलेट के जरिए विधानसभा में 2021-22 के लिए अपना बजट पेश कर दिया है। इस बार का 2 लाख 41 हजार करोड़ का बजट पेश किया है। शिवराज सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ, इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंचाई और किसानों पर फोकस किया है।
इसके साथ ही सोलर एनर्जी को भी बढ़ावा देने का फैसला किया है। इंदौर और भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 260 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। साथ ही पुराने कर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. बजट में राजकोषीय घाटा 50,938 करोड़ अनुमानित है।
भोपाल-इंदौर और जबलपुर में कैंसर अस्पताल बनाए जाएंगे, राज्य में 9 नए मेडिकल कॉलेज भी स्थापित होंगे. ये मेडिकल कॉलेज श्योपुर, राजगढ़, मंडला, सिंगरौली, नीमच मंदसौर, दमोह, छतरपुर और सिवनी में खोले जाएंगे. इसके अलावा पुलिस कर्मियों के लिए अलग से राजधानी भोपाल में अस्पताल बनाया जाएगा. इसके साथ ही प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए ‘मिशन निरामय’ लागू करेगी
1. किसानों के लिए इसबार के बजट में विशेष प्रावधान किये गए हैं, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि किसानों को बगैर ब्याज के ऋण देने के लिए 1 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
2. अनाज खरीदी के लिए नई योजना लाई जायेगी मार्कफेड और नागरिक आपूर्ति निगम को मदद की जाएगी। इसके लिए दो हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
3. छतरपुर जिले के जटाशंकर में रोप-वे बनाया जायेगा। एवं प्रदेश में 2441 किलोमीटर की नई सड़कें बनाई जाएंगी।
4. 65 नए पुल बनेंगे, 105 रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे।
5. 220 नए सर्व सुविधायुक्त स्कूल बनाएंगे जाएंगे।
6. स्ट्रीट वेंडर योजना में 10 हजार रुपए के लोन पर कोई ब्याज नहीं लगेगा।
7. मध्य प्रदेश में 24200 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की गई है।
8. शासकीय कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की शेष 75 प्रतिशत राशि जल्द मिलेगी।
9. भोपाल गैस पीड़ितों को 10 हजार रुपए की पेंशन दी जाएगी।
10. सीएम तीर्थ दर्शन योजना की फिर से शुरुआत होगी।
11. किसानों को किसान कल्याण योजना के द्वारा हर वर्ष 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।
12. जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल लगवाया जाएगा।
13. पन्ना में डायमंड पार्क खोला जाएगा।
14. सीएम राइज योजना के तहत 9200 स्कूल खोले जाएंगे।
15. IIM इंदौर और IIT गांधीनगर से टीचरों को ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी।
16. विद्यार्थियों को घर से स्कूल लाने-ले लाने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।
17. प्रदेश में एक हजार गौ शालाएं बनाई जाएंगी।
18. ओंकारेश्वर में 600 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया जाएगा।
19. ग्वालियर में हॉकी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खुलेगा।
20. मध्य प्रदेश में पर्यटन केंद्रों में होम स्टे की सुविधा शुरू की जाएगी।