पथरिया विधायक रामबाई दे रही जान से मारने की धमकी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप!

patharia mla rambai

दमोह। पथरिया विधायक रामबाई (MLA Rambai) की दबंगई लगातार बढ़ती ही जा रही हैं, फतेहपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने पथरिया विधायक रामबाई पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया हैं। भाजपा अध्यक्ष ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट डालकर पदाधिकारियों के साथ दमोह SP से न्याय की गुहार लगाई है।


राजवीर सिंह ने कहा कि विधायक प्रतिनिधि ने भाजपा संगठन की फ़ोटो वाला होर्डिंग निकालने के साथ ही रामबाई सिंह ने फोन पर गाली गलौच करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है, उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि रामबाई ने उनके घर जाकर उनके पिता को भी यह कहते हुए धमकाया है कि अपने बेटे को समझा लें, वरना उसकी लाश भी नहीं मिलेगी। 

रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के साथ सभी मंडल अध्यक्षों ने एसपी हेमंत चौहान को शिकायत करते हुए रामबाई पर कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं अपने आप को घिरता देख रामबाई ने दी सफाई दी है, विधायक रामबाई सिंह ने आरोपों को नकारते हुए कहा है कि वह मंदिर का निरीक्षण करने गई थी। सगरोन के राम मंदिर की दयनीय हालत का मुद्दा उठाया और अध्यक्ष को भी मंदिर का निरीक्षण करने की सलाह दी थी।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *