अमर शहीद यशवंत सिंह जी की मूर्ति स्थापना को लेकर बैठक संपन्न

damoh today news

दमोह। दमोह सांसद व भारत सरकार मे संस्कृति एवं पर्यटन  केन्द्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने गत वर्ष 15 अगस्त को दमोह नगर फुटेरा वार्ड वार्ड स्थित अमर शहीद यशवंत सिंह चौक से तिरंगा यात्रा प्रारंभ की थी।इस दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने चौराहे का सौन्दर्य करण के साथ अमर शहीद यशवंत सिंह जी की मूर्ति स्थापित करने का संकल्प लिया था।

अमर शहीद यशवंत सिंह जी की मूर्ति स्थापित करने की कार्य योजना को लेकर शहर के गण मान्य व वार्ड के प्रमुख नागरिकों की काम-काजी बैठक स्थानीय फुटेरा वार्ड   स्थित शिल्पी नाट्यगृह मे आयोजित की गई।

Damohtoday.com - Latest Damoh News Headlines & Live Updates from Damoh
Advertisement
बैठक शहर के वरिष्ठ समाज सेवी दादा नारायण सिंह ठाकुर ने प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अपनी वीरता का परचम लहराने वाले अमर शहीद यशवंत सिंह जी की मूर्ति उनकी 27 जुलाई 2020 को उनकी जन्मतिथि पर भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जी के मुख्य आतिथ्य स्थापित की जावेगी।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पंडित विधासागर पांडे ने कहाँ कि दमोह मे जो पहल केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने की है।उन्होंने दमोह जिले के महापुरुषों को लेकर जो जन जागरण किया है। वह काबिले तारीफ है आज के नौ जवानों को अपने जिले के शहीद जनों के इतिहास की जानकारी नही थी। लेकिन केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से जिले में एक अभियान चलाया है। जिससे नौ जवान अब अपने महापुरुषों का इतिहास जानने लगे हैं।

Damohtoday.com - Latest Damoh News Headlines & Live Updates from Damoh
Advertisement
दमोह सांसद प्रतिनिधि डॉ आलोक गोस्वामी ने बैठक बताया कि दमोह के जन नायक व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के आर्थिक प्रयासों से ही अमर शहीद यशवंत सिंह जी की मूर्ति स्थापित की जा रही है। श्री गोस्वामी ने बताया कि उक्त आयोजन मे समिति के द्वारा शहीद के परिवार जनों को भी सम्मानित किया जावेगा।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल पटेल ने नगर वासियों की तरफ से प्रस्ताव रखा कि अमर शहीद यशवंत सिंह जी की मूर्ति स्थापित करने के लिए समिति के द्वारा  केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जी का नागरिक अभिनंदन किया जाये उक्त प्रस्ताव पर बैठक मे उपस्थित गणमान्य नागरिको ने समर्थन दिया।

भाजयुमो आयाम प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनीष सोनी ने बैठक मे उपस्थित जनों से आव्हान करते हुए कहा कि 27 जुलाई को अमर शहीद यशवंत सिंह जी की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम समूचे शहर की मिशाल बने,उक्त आयोजन स्थानीय लोगों व शहर के गणमान्य नागरिक जनों की उपस्थिति हमारे लिए सुनिश्चित करनी होगी।

रोगी कल्याण समिति के सांसद प्रतिनिधि अनुपम सोनी अमर शहीद यशवंत सिंह जी की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम मे शहर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। बैठक का सफल संचालन रंगकर्मी राजीव आयाची व आभार भाजपा नेता राकेश दुबे के द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य नगरपालिका अधिकारी कपिल खरे,स्वामी अशोक तिवारी,राम मनोहर गोस्वामी,पार्षद रूपेश रजक, राकेश गुरू,वीरेन्द्र ठाकुर,मोन्टी रैकवार,विक्रम गौर,वृजेन्द तिवारी,मथुरा सोनी सहित गणमान्य नागरिक जनों की मौजूदगी रही।

दमोह न्यूज़  से जुड़ी अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक लाइक और ट्विटर  पर फॉलो करें और हमें  Google समाचार  पर फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *