 |
कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी बीजेपी में शामिल / सोशल मीडिया
|
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायक अपनी पार्टी को छोड़कर बीजेपी ने शामिल ही रहें है आज फ़िर बुरहानपुर की नेपानगर सीट से कांग्रेस विधायक ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रोटेम स्पीकर राजेश्वर शर्मा को सौंपा. इसके बाद शाम 7:30 बजे सुमित्रा देवी भाजपा कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) July 17, 2020
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने सुमित्रा देवी को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान शिवराज सरकार में मंत्री अरविंद भदोरिया, मोहन यादव और विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया मौजूद रहे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा, ”मैं सुमित्रा देवी का पार्टी में स्वागत करता हूं. कमलनाथ 15 महीने में मध्य प्रदेश को गर्त मे लेकर गए. राज्य को भ्रष्टाचार मे डुबोने का काम किया इसलिए जनप्रतिनिधियों का मोह कांग्रेस पार्टी से भंग हो रहा है।
अब सुमित्रा कासडेकर के विधायकी से त्यागपत्र देने के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा की 26 सीटें रिक्त हो गई हैं. इन सभी सीटों पर आने वाले दिनों में उपचुनाव होंगे।
MP NEWS से जुड़ी अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें और हमें Google समाचार पर फॉलो करें।